आईएफडब्ल्यूजे पत्रकारों की ताकत बनकर उनके साथ खड़ा रहेगाः मनोज सैनी
हरिद्वार
स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (रजि.) के हरिद्वार इकाई के संयोजक मनोज सैनी को देश के पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था आईएफडब्ल्यूजे का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर मध्य हरिद्वार स्थित होटल जगत इन में स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (रजि.) की हरिद्वार इकाई द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर फूल माला पहनाकर सम्मान किया। आईएफडब्ल्यूजे के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव मनोज सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुझे प्रभार सौंपा गया है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह करते हुए अपने कार्य को करूंगा। आज पत्रकारिता जगत में कई तरह की चुनौतियां आ गई हैं जिसके कारण पत्रकारिता कर रहे साथी को सही मार्गदर्शन ना मिल पाने के कारण वह अपने आप को अकेला या असहाय महसूस करने लगता है। ऐसे में संगठन उस पत्रकार की ताकत बनकर उसके साथ खड़ा होता है। ऐसी स्थिति के लिए हम हर उस पत्रकार के साथ खडे़ होंगे। जिसके साथ पत्रकारिता से संबंधित कोई दिक्कत परेशानी या कोई चुनौती उसके सामने खड़ी होती है। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि किसी भी पद के लिए सक्षम बनने के लिए एक काबिलियत की जरूरत होती है जिसके लिए कडी लगन और मेहनत से उस मुकाम तक पहुंचा जाता है। उन्होंने कहा कि आज जनपद हरिद्वार से वरिष्ठ पत्रकार एवं स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट रजिस्टर्ड हरिद्वार इकाई के संयोजक मनोज सैनी ने वो मुकाम अपनी लगन और कडी मेहनत से पाया है। जिसके चलते आज उन्हें जो पदभार सौंपा गया है यह हरिद्वार के समस्त पत्रकारों के लिए गौरव की बात है। संगठन के महासचिव कमल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव पद पर रहकर कार्य करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। आज जो पदभार वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संयोजक मनोज सैनी को मिला हैए उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उनकी कर्मठता, निश्चय और बड़ी सोच के साथ उनके कार्य शैली ने हरिद्वार के पत्रकारिता जगत में आज एक इतिहास रचा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव पद पर रह कर संपूर्ण भारत वर्ष में स्थापित संगठन की इकाइयों में जुडे़ पत्रकारों को अपने पत्रकारिता जगत के अनुभव को साझा कर उनके मार्ग को प्रशस्त करने का अवसर अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। जिसके लिए आज सम्मान समारोह में ऐसे व्यक्ति विशेष का सम्मान करना बडे़ गौरव की बात है। स्वागत सम्मान करने वालों में संगठन के उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, कोषाध्यक्ष बबली त्यागी, दीपक मदान, उपासना तेश्वर, विष्णु देव मिश्रा, सनोज कश्यप, ऋतिक, मुकेश कुमार, कमल मिश्रा, हरिवंश, सोनू, तेजस्वी गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नरेश वर्मा, गगन शर्मा आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर सैनी सभा (सैनी आश्रम) के अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट व महासचिव प्रमोद सैनी ने भी सैनी आश्रम में आईएफडब्ल्यूजे के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव मनोज सैनी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार जैसे स्थान से सैनी समाज के एक साथी का पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर जाना समाज ही नहीं हरिद्वार जनपद के लिए गौरव की बात है। आदेश सैनी में कहा कि हमें विश्वास है कि मनोज सैनी भविष्य में भी इसी प्रकार समाज का नाम आगे बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर विजय पाल सैनीए वेद वृत सैनी, शिवचरण सैनी आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी के राष्ट्रीय सचिव बनने पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, रामचंद्र कन्नौजिया, अमित शर्मा, समाज सेवी विभाष मिश्रा, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया ने भी बुके देकर स्वागत किया।

