HARIDWARUTTARAKHAND

अभाउ उत्थान संगठन ने किया उपभोक्ता दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की उत्तराखंड और हरिद्वार इकाई ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कानूनी सलाहकार एडवोकेट पुनीत कंसल तथा प्रदेश सचिव इंजीनियर अर्क शर्मा के नेतृत्व में हरकी पैड़ी धंटाघर पर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिद्वार जिला अध्यक्ष चौधरी संजीव बालियान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। एडवोकेट पुनीत कंसल ने कहा कि दुनिया भर के उपभोक्ताओं को कंज्यूमर राइट्स के प्रति जागरूक और सजग बनाना ही संगठन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ऐसे आयोजन किए जाते हैं ताकि उपभोक्ता जागरूक हो सके और किसी भी तरह की धोखाधडी में ना फंसे। जिसको लेकर संगठन समय-समय पर अलग-अलग कार्यशालाओं का बैठकों का आयोजन करता आ रहा हैं। संगठन की जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यम पुरी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 उपभोक्ता अधिकार देता है जो उन्हें किसी तरह की तरह जालसाजी या धोखाधडी से बचा सके। प्रदेश प्रवक्ता पंडित दिव्यांश शर्मा ने कहा कि आज का दौर डिजिटल की ओर तेजी से बढ रहा है। जिससे लोगो को आधुनिक युग से जुडने का तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्यवसाय के अवसर भी प्राप्त हों रहे हैं लेकिन अश्लीलता फैला रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कानून बनाने की सरकार से मांग की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभागीय अधिकारी मदन सिंह रावत ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की आज अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा देश विदेश से आने वाले हर यात्री को पंपलेट बांटकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश सचिव इंजीनियर अर्क शर्मा ने संगठन की जानकारी देते हुए कहा की यदि कोई भी उपभोक्ता मिलावटी या खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का सेवन करता है तो उसके स्वास्थ्य में निश्चित ही गिरावट आएगी और ऐसे खाद्य पदार्थों का लगातार सेवन करने से मात्रा में देशवासियों के सेहत बिगड़ने की आशंका बढ़ सकती है। इसलिए आज लोगों को अपने सभी उपभोक्ता अधिनियम के तहत हर अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला माप तौल अधिकारी अमित कुमार सिंह, बिंदु नेगी, पूनम सैनी, जिला सचिव सीए मृणाली शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यम पुरी, प्रदेश संयोजक विभोर अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉक्टर कल्पना कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रामस्वरूप रतूड़ी, प्रतीक सिंह, जिला मंत्री बादल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।