HARIDWARUTTARAKHAND

आप डोर टू डोर अभियान चलाकर केंद्र सरकार की पोल खोलेगीः नरेश शर्मा

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें जिला अध्यक्ष समेत सभी विधानसभा अध्यक्षों की उपस्थिति में पार्टी द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज देश की सर्वोच्च एसेंसिया केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं और विपक्षी नेताओं को चुन-चुन कर जेल भेजने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की फर्जी गिरफ्तारी के विरोध में घर-घर जाकर केंद्र सरकार की पोल खोलेगी और डोर टू डोर के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान के जरिए दिल्ली में शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे कामों को रोकने की साजिश का पर्दाफाश करेगी। कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि बदले की भावना से कार्य कर रही हैं। जिला अध्यक्ष संजय सैनीने कहा कि पूरा देश आज जान रहा है और समझ रहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली के दो मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को केंद्रीय जांच एजेंसियों ने फर्जी मामले बनाकर गिरफ्तार किया है। जबकि कर्नाटक में विधायक के पुत्र को रंगे हाथ कैश बरामद होने के बाद भी छोड़ दिया गया। वहां पर केंद्रीय जांच एजेंसियों को सांप सुघ जाता हैं। इसीलिए आम आदमी पार्टी को अब जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की सांठगांठ को जनता के सामने उजागर करेगी। इस अवसर पर संजू नारंग, प्रवीण कुमार, प्रशंत राय, सुजीत गुप्ता, खालिद हसन, दीप्ति चौहान, नवीन मारिया, नवीन चंचल, रवि चौहान, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे।