HARIDWAR

अन्य मामलों की भी होगी जांच, दस्तावेज कब्जे में

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली परिसर से गिरफ्तार हुए दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा के अन्य मामलों की भी जांच होगी। धोखाधड़ी से जुड़ी सभी मामलों की जांच की जाएगी। उधर, विजिलेंस ने दरोगा के कमरे से मिले दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिए है।
रविवार की रात देहरादून से विजिलेंस एक टीम ने ज्वालापुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की टीम ने आरोपी दारोगा को कोतवाली के बराबर में बने आवासीय परिसर में कमरे से पकड़ा था। जहां आरोपी 20 हजार रुपये की रिश्वत एक घोखाधड़ी के मामले में मांग रहा था। विजिलेंस ने हरिद्वार से दरोगा से जुड़ी सभी जांचों की डिटेल मांगी है, ताकि अन्य मामलों की भी जांच की जा सके। कई दस्तावेज भी विजिलेंस को दारोगा के कमरे से मिले हैं।
किसका लिया नाम
पुलिस सूत्रों की मानें तो दरोगा ने एक नाम भी विजिलेंस को बताया है। वह नाम पुलिसकर्मी का बताया जा रहा है। इस पर कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है। दरोगा ने रिश्वत लेने से पहले इसी पुलिसकर्मी के नाम से धमकाया था।