HARIDWAR

बचाव ही कोविड-19 का इलाज: डॉ. अनुराग

हरिद्वार। राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग कुमार ने बताया कि बचाव और जागरूकता ही कोविड-19 का इलाज है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम व कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि नॉलेज ऑफ स्किल रोजगार का एक अच्छा साधन हो सकता है। एसएमजेएन कॉलेज में राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भारत सरकार और कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग कुमार ने कहा कि कोविड-19 ने आपसी सम्बन्धों को महत्व दिया। इसलिए अपने परिजनों, साथियों के साथ सौहादपूर्ण व्यवहार रखें। संस्थान के डॉ. अखिलेश कुमार ने साइबर सुरक्षा को लेकर सजग हो जाने की अपील की। निखिल रंजन ने आरोग्य ऐप, आभा ऐप, सीनियर सीटिजन हेल्पलाइन नम्बर आदि की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह वर्कशॉप जी-20 के तहत किए गये कार्यक्रमों में से एक है। कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज को ‘मदर आफ उत्तरखण्ड के नाम से नवाजा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप त्यागी, विनय थपलियाल, , मोना शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, रश्मि डोभाल, आशा शर्मा, पदमावती तनेजा, महिमा नागयान, लता शर्मा, रेनू सिंह, पल्लवी, रजनी सिंघल, वन्दना सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।