28 साल बाद घिससुपुरा की सड़क बनाने काम शुरू
हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव घिससुपुरा की मुख्य सड़क को बनाने का कार्य ग्राम पंचायत की ओर से शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले यह सड़क 28 साल पहले बनाई गई थी। गांव की मुख्य सड़क बनने से ग्रामीणों की बड़ी राहत मिलेगी। गांव घिससुपुरा की मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से टूटकर गड्ढों में तब्दील थी। सड़क में नुकीलें पत्थर आए दिन ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाते थे। प्रधान प्रतिनिधि तस्लीम अहमद ने बताया उनका मुख्य उद्देश्य गांव में टूटी पड़ी नालियां, सड़क और पुलिया बनवाना है। इसके लिये उन्होंने कार्य योजना में प्रस्ताव डाल दिया है। घिससुपुरा गांव की मुख्य सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने पर सलीम अहमद, फय्याज, सकील अहमद, अकरम, नफीस, नसीम, अहसान, असलम, शमशाद, यासीन आदि ने आभार जताया।

