HARIDWARUTTARAKHAND

शून्य से शिखर तक पहुंचने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

हरिद्वार

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स संस्था के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2023 शून्य से शिखर तक का आयोजन किया गया। समारोह में शून्य से शिखर तक पहुंचने वाली विभिन्न कार्यक्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया गया। संस्था का उद्देश्य लोगों के कार्यों को प्रोत्साहन देना है। इंटरनेशनल योगा और म्यूजिक टीचर आचार्य अनुरागी, इंटरनेशनल सिंगर और रैपर शिवम सडाना, योगा में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. प्रिया अहूजा, डिजिटल गुरु बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर डॉ. अयनजीत सेन, कॉमेडियन आरजे गुथी को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित होने वालों में शिक्षक रूपल अरोड़ा, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पवित्रा, परशुराम अखाड़ा के पं. अधीर कौशिक, डॉ. एमआर शर्मा वेद, विभाष सिंहा को सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तर पर बोर्ड परीक्षा टॉपर नूपुर गोयल, अभिषेक सोम, रितु अल खानिया, शिवांगी श्रीवास्तव, केसरी भट्ट को सम्मानित किया गया।
यह भी हुए सम्मानित:  समारोह में विकास झा, शशांक सीखोला, मनीषा सूरी, सचिन तिवारी, तनवीर अली, नृत्य कला में दीपमाला, रिधि, उदिति दुबे, रवि थापा, शाहिद, अनुराग, ईशा वर्मा, छवि प्रदर्शन में प्रीति धमा, रविंद्र किशोर, अनन्या भटनागर, सीए आशुतोष पांडेय, विभाष मिश्रा, रविकांत बंधु, छाया पांडे, जयपाल सिंह, मुकेश डिमरी, अमित कुमार चौधरी, बाबा हठयोगी, जगदीश लाल पाहवा, सुशील राठी, डॉ. महेंद्र सिंह राणा, संजीव चौधरी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवा कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य सुंदर कार्यों को प्रोत्साहन देना है।