HARIDWAR

तीन रेस्टोरेंट संचालकों पर शराब पिलाने पर कार्रवाई

हरिद्वार, 

कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में ढाबों, होटल और रेस्टोेरेंट में बैठाकर शराब पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की है। जिनके खिलाफ पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। कनखल थाना एसओ नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जगजीतपुर क्षेत्र स्थित ढाबो, होटल और रेस्टोरेंट में ग्राहकों को बैठकर शराब पिलाई जा रही है। जिस पर पुलिस ने सूचना पर ऐसे ढाबों, होटलों व रेस्टोरेंट के खिलाफ गुरूवार की देर शाम को अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने शराब पिलाने वाले तीन रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की है। जिनमें द विलेज रेेस्टोरेंट, गुनसोला रेस्टोरेंट और अमृतसरी रेस्टोरेंट शामिल है। पुलिस ने रेस्टोरेेंट संचालकों शिवकुमार पुत्र रिषिपाल निवासी जगजीतपुर कनखल, अजय पुत्र समन सिंह निवासी पीपल डाली टिहरी गढवाल हाल जगजीतपुर कनखल और दीपक पुत्र सोहनलाल निवासी जगजीतपुर कनखल के खिालफ पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।