HARIDWARUTTARAKHAND

हरिद्वार में होगा 30 अप्रैल को व्यापारी महाकुंभ का आयोजनः चौधरी

हरिद्वार

प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अप्रैल को होने वाले व्यापारी महाकुंभ की तैयारियो पर चर्चा करते हुए व्यापारी महाकुंभ के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण दिये जाने से अवगत कराया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी महाकुंभ के लिए अन्य मंत्री व केंद्र के मंत्रियो को भी शामिल होने के लिए निमन्त्रण दिया जाएगा। व्यापारी महाकुंभ की तिथि 30 अप्रैल को फाइनल की गई है। कहा कि उत्तराखण्ड मे पहली बार इतने बड़े स्तर पर व्यापारियों का कोई आयोजन होने वाला है। जिसमें व्यापारी अपना मंथन करेंगे और अपनी सभी मंथन से निकली समस्या और सुझाव को सरकार के सामने रखेंगे। हाल ही में चार दिन पहले हरिद्वार आए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर व्यापारी महाकुंभ में आने का न्योता दे दिया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरकार व्यापारी के बीच आएगी। श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश भर के व्यापारी प्रतिनिधि इस महाकुंभ मे अपनी आवाज को खुले मंच से उठायेंगे और पहला आयोजन होगाए जब सरकार और व्यापारी एक साथ एक मंच पर होगे। प्रदेश में व्यापार को ले कर मंथन करेंगे साथ ही प्रदेश के विकास में व्यापारी की भूमिका क्या और अच्छी हो सकती है इस पर भी सरकार से विचार साझा किए जाएँगे। कहा कि कुमाऊँ से गढ़वाल तक के व्यापारी एक साथ मिलकर आगे अपने भविष्य पर मंथन करेंगें। आज तक सभी व्यापारी संगठनों के नेताओ ने केवल अपनी निजी स्वार्थ साधने के लिए व्यापार मण्डल का इस्तेमाल किया है। हम पहली बार व्यापारियों को खुला मंच देगेंए जहाँ व्यापारी अपने मन की बात सरकार के सामने हिम्मत से रख सकेगा और अपने हक की आवाज उठा सकेगा। चौधरी ने कहा कि अब व्यापारी पूरे प्रदेश मे प्रदेश व्यापार मण्डल को अपना चुका है और अपनी माँग उठाने में सक्षम हो गया है। बैठक मे मुख्य रूप से व्यापारी नेता ललित बजरंगी, प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला, जिला महामंत्री संगीता बंसल, शहर अध्यक्ष लक्सर मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक अजीत सिरोही, जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, महानगर अध्यक्ष सर्वेशवरमूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल, विजय धीमान व आशीष पाँवर आदि उपस्थित रहे।