HARIDWARUTTARAKHAND

दादूपुर गोविंदपुर के राजस्व उपनिरीक्षक बने रामनाथ सिंह

हरिद्वार

राजस्व उपनिरीक्षक रामनाथ सिंह का स्थानांतरण तहसील रुड़की से हरिद्वार तहसील में होने पर उन्हें दादूपुर गोविंदपुर और नलोवाला क्षेत्र का राजस्व उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि दादूपुर गोविंदपुर के राजस्व उपनिरीक्षक को स्वास्थ्य कारणों से हरिद्वार तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबंध कर दिया गया है। एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है।