HARIDWARUTTARAKHAND

‘‘एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

हरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर विधान सभा-विकास खण्डवार बहुउद्देशीय शिविर-चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि 27 मार्च को विधान सभा झबरेड़ा के विकासखण्ड नारसन में, 28 मार्च को विधानसभा रूड़की के रामलीला मैदान रामनगर रूड़की में, 30 मार्च को मंगलौर विधानसभा के केवल कन्या इण्टर कॉलेज मंगलौर तथा 30 माच को ही विधानसभा पिरान कलियर के धनौरी इण्टर कॉलेज सभागार धनौरी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर-चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे। अभिनव शाह ने यह भी जानाकारी दी कि बहुउद्देशीय शिविर-चिकित्सा शिविरों के सफल आयोजन की व्यवस्था के सम्बन्ध में जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय खाद्य पूति अधिकारी, विद्युत, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, पुलिस आदि को समुचित दिशा-निदेश दिये गये हैं। इसी प्रकार राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर विधान सभा-विकासखण्डवार बहुउद्देशीय शिविर-चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने अवगत कराया है कि 27 मार्च को विधान सभा बीएचईएल रानीपुर के श्रीजी बैंकेट हाल पैलेस मालवीय धाम के पीछे गुघाल रोड ज्वालापुर में 27 मार्च को ही विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के रामलीला ग्राउण्ड भोगपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से तथा 28 मार्च को विधानसभा हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउण्ड में अपराह्न 2.00 बजे से बहुउद्देशीय-चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिनमें सांसद, विधायक तथा जन-प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। पूरण सिंह राणा ने आगे बताया कि बहुउद्देशीय-चिकित्सा शिविरों में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर उत्तराखण्ड की लोक परम्पराओं-लोक नृत्य, लोक गायन, लोक कला जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिनके सफल आयोजन लिये सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। इसी प्रकार लक्सर, खानपुरए भगवानपुर में भी बहुउद्देशीय-चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।