रोड़ीबेलवाला मैदान में चला अतिक्रण के खिलाफ अभियान
हरिद्वार
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलापफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम ने शनिवार को रोड़ीबेलवाला मैदान में अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जैसे ही प्रातः करीब 8 बजे रोड़ीबेलवाला पहुंची, तो पूरे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने एक सिरे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुये रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया तथा इस दौरान कई किलो प्लास्टिक की थैलियां आदि जब्त करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की गयी। अवैध अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगर निगम की टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स संजय, विकास, सुनील, अर्जुन, श्रीकान्त आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध अतिक्रमण आदि में लिप्त पाये जायेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी।

