ज्वालापुर विधानसभा के खेड़ली गांव के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
हरिद्वार
ज्वालापुर विधानसभा के खेड़ली गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में ग्रामवासियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अनेकों विषयों के बारे में प्रधानमंत्री ने अवगत कराने का काम किया है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार दमनदीप के जिला दीप के लोगों ने सोलर एनर्जी से अपने आप को सौ प्रतिशत आच्छादित कर देश का प्रथम जिला बना लिया है। सभी देशवासियों से सोलर एनर्जी उपयोग की अपील की भी प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से की। प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनेकों विचारों को हमारे सामने रखा। जिला उपाध्यक्ष एवं मन की बात के जिला संयोजक लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित राज, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील चौहान, सुनील सैनी, विक्रम भुल्लर ,अमरीश शर्मा, रुपेश चौहान, राजवीर कलानेय, सुनील कुमार ,नितिन चौहान आदि उपस्थित रहे।

