HARIDWAR

नटराज रामलीला कमेटी ने किया ध्वजारोहण

हरिद्वार, 30 मार्च। नटराज रामलीला कमेटी (रजि.) शिवालिक नगर बीण्एचण्ईण्एलण् रानीपुर हरिद्वार ने आज रामनवमी के अवसर पर रामलीला 2023 के मंचन हेतु आज ध्वजारोहण किया। नटराज रामलीला कमेटी (रजि.) शिवालिक नगर बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार ने शिवालिक नगर के रामलीला मैदान (सामने सीआईसीएफ काम्पलेक्स) रामलीला 2023 के मंचन हेतु रामलीला मंचन ध्वज का रोहण किया। शिवालिक नगर के रामलीला मैदान में 2017 से नटराज रामलीला कमेटी (रजि.) शिवालिक नगर रामलीला का आयोजन करती रही है। गत कोरोना काल में रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया। शिवालिनगर की जनता में रामलीला आयोजन को लेकर हर्ष व्याप्त हो रहा है। रामलीला मंचन ध्वजारोहण करने में रवींद्र वशिष्ठ, मनीराम, अशोक उपाध्याय, कमल रोहेला, अशोक सिंह, अशीश पाठक, सतीस पाल, अरूण कुमार, हरज्ञान, राजकुमार, अश्वनी शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजीव देशवाल, चौधरी बृजवीर सिंह एवं अन्य उपस्थित रहें।