HARIDWARUTTARAKHAND

एसएमजेएन पीजी कॉलेज की छात्रा इकाई के एनएसएस शिविर का समापन

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज की छात्रा इकाई का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर श्रवण नाथ मठ मोती बाजार स्थित आनंद निवास में संपन्न हुआ। शिविर क्षेत्र के रूप में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र को परियोजना एवं सर्वेक्षण के लिए महाविद्यालय ने चयन किया। जिसमें की छात्राओं ने एक सप्ताह तक सर्वेक्षण एवं स्वच्छता सेवा गंगा सेवा अभियान चलाया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष महंत रवद्रिं पुरी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके बत्रा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, सुषमा नयाल आदि मौजूद रहे।