HARIDWARUTTARAKHAND

पथरी क्षेत्र में बारिश के चलते फसल व बागबानों को नुकसान

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में हुई बारिश व हवाओं के कारण सरसों व गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर हवा चलने के कारण फसल जमीन पर बिछ गई है। बारिश के साथ चली हवाओं से आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचने की संभावना है।
गुरुवार शाम से क्षेत्र में कहीं हल्की और कहीं जमकर बारिश हुई। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है वहां गेंहू, सरसों, सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ चली हवाओं से आम के बगीचों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। शुक्रवार को भी दिन भर बारिश के साथ बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन किसानों को बारिश से नुकसान पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ चल रही हवाओं से गेंहू की फसल जमीन पर बिछ गई है।