प्रदेश व्यापार मण्डल ने किया अपनी शहर इकाई को भंग
हरिद्वार,
प्रदेश व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल ने हरिद्वार शहर व्यापार मण्डल को भंग कर दिया। अन्य जो भी पदाधिकारी इनकी बैठक में जाएगा, उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गयी हैं और शीघ्र ही प्रदेश व्यापार मण्डल की शहर इकाई के चुनाव या व्यापारी से सहमति लेकर इकाई की घोषण कर दी जाएगी। प्रदेश व्यापार मण्डल का एक अनुशासन वाला संगठन है और कल एक शहर व्यापार मण्डल के पदाधिकारी ने एक पत्रकार को प्रदेश अध्यक्ष को लेकर ही अनुचित बात की है। जिसका अन्य पदाधिकारीयो में रोष हैए वैसे पहले दिन से ही शहर व्यापार मण्डल प्रदेश व्यापार मण्डल की नीति व अनुशासन से नहीं चल रहा था, पर क्योकि हमने चुनाव कराए थे। जिसको एक साल का कार्यकाल दिया था, तो ऐसे में हमने काफी मौके दिए पर अंत मे खुलकर पत्रकारो से संगठन की चर्चा और जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वो मर्यादा से बाहर हो गई। इस लिए प्रदेश व्यापार मण्डल का शहर इकाई से कोई लेना देना नही रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने तो अपनी पिछली कई महीनो की मीटिंग में इस इकाई टीम को बुलाना ही बंद कर दिया थाए पर अलग नही किया था। लेकिन अब तो हद हो गई है और संगठन से ऊपर कोई नहीं हो सकता है ऐसे में हमने इस शहर इकाई को भंग कर दिया है। प्रदेश व्यापार मण्डल जल्द ही शहर व्यापार मण्डल के चुनाव की व्यापारियों की सहमति के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

