HARIDWAR

175 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार,

बहादराबाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती शाम पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर मूलदासपुर माजरा जाने वाली मार्ग से एक चरस तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 175 ग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंचीए जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अरुण पुत्र अनिल निवासी ढंढेड़ी थाना सिविल लाइन रुड़की हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।