HARIDWAR

ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दो दिन पूर्व सुभाषनगर से चोरी हुई बाइक को शनिवार को क्षेत्र से बरामद करते हुए दो चोरों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दबोचे गये एक आरोपी पर अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में छः मुकदमे दर्ज हैं। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि नौशाद अली पुत्र शमशाद निवासी अमर कॉलोनी गली नंबर 14 सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार ने 30 मार्च को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात द्वारा चोरी कर ली है। जिसकी काफी तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। निरीक्षक आरके सकलानी द्वारा उनके नेतृत्व में बाइक बरामदगी को लेकर एक पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर गुघाल रोड से आज चोरी की बाइक सवार दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम महकार अली पुत्र तजम्मूल हुसैन और मौ. आतिफ पुत्र सलीम निवासीगण काजी कॉलोनी मौहल्ला पावधोई ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। दबोचे गये आरोपियों में महकार अली पर अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में छः मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।