ज्वालापुर क्षेत्र से चाकू के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार
ज्वालापुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नजर आया। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। जिस पर पुलिस को शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अक्षय पुत्र वेदपाल निवासी रविदास मंदिर के पास बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। लेकिन आरोपी ने चाकू लेकर क्षेत्र में धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

