चाकू के साथ दो युवक पकड़े
हरिद्वार
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवकों के कब्जे से चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से चाकू बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने आरोपियों की पहचान रोहित सैनी, निवासी ग्राम मंडावर भगवानपुर और राहिल, निवासी गांव सराय ज्वालापुर के रूप में कराई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

