CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

बीटीएस कार्ड चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस ने सूचना पर दो दिन पूर्व आइडिया मोबाइल टावर से आइडिया बीटीएस कार्ड चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गयी मोबाइल टॉवर की बीटीएस कार्ड बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मोबाइल टावर पर इलेक्ट्रिशियन शेर सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी शिवलोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ने शनिवार को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि 31 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने अहबाबनगर ज्वालापुर स्थित मोबाइल टावर से 02 आइडिया के बीटीएस कार्ड चोरी कर ले गये। जिसकी जानकारी अगले दिन सुबह को हुई। जिसके सम्बंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास कर तलाश में जुट गयी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल टॉवर से बीटीएस कार्ड चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्षेत्र से दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया दो मोबाइल बीटीएस कार्ड बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गुलबहार पुत्र समीम और मुशर्रफ पुत्र नजीर निवासीगण अहबाबनगर निकट ट्रांसफार्मर के पास ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।