ज्वालापुर क्षेत्र से चाकुओं के साथ दो दबोचे
हरिद्वार
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्धों को दबोचा है, जिनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने क्षेत्र में धुमते दो संदिग्ध नजर आये। संदिग्ध पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। जिन पर शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक-एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रोहित सैनी पुत्र विनोद सैनी निवासी ग्राम मंण्डावर थाना भगवानपुर हरिद्वार और राहिल पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया है। लेकिन आरोपियों ने रात को क्षेत्र में चाकू लेकर धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

