HARIDWARUTTARAKHAND

श्री गंगा सभा रविवार को सफाई अभियान चलाएगीः तन्मय वशिष्ठ

हरिद्वार

श्री गंगा सभा (रजिण्) हरिद्वार द्वारा प्रत्येक रविवार को गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलायेगी। पदाधिकारियों ने हरकी पैड़ी पर माँ गंगा का पूजन कर इस अभियान की शुरुआत की। सभा के श्री गंगा सेवक दल के तत्वावधान में यह अभियान चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने देते हुए बताया कि माँ गंगा हम सभी की पूजनीय हैं। रोजाना लाखो की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक संस्कारों करने के लिए यहाँ पहुंचते हैं। माँ गंगा के तट साफ और स्वच्छ रहें इसके लिए सभा संकल्पबद्ध है। आज श्री गंगा सेवक दल के तत्वावधान में इस अभियान का श्रीगणेश किया गया है शीघ्र ही इस अभियान में सभी का सहयोग लिया जाएगा। दलपति पुनीत त्रिपाठी और सचिव उज्ज्वल पंडित ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रत्येक रविवार को तीर्थ पुरोहितों के साथ हरिद्वार के अन्य लोगों का सहयोग लेते हुए इस वृहद स्वच्छता अभियान को चलाया जाएगा। स्वच्छता के साथ साथ जागरूकता अभियान भी समय-समय पर चलाये जाएंगे, जिससे हमारे युवाओं को श्री गंगा जी की धार्मिक और सामाजिक महत्वता की जानकारी भी हो सके। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणी, सचिव अवधेश पटुवर, शिवांकर चक्रपाणी, दीपांकर चक्रपाणी, पुनीत झा, वैभव भक्त, अंश झा, प्रणव सिखौला, अंश त्रिपाठी, प्रदीप जयवाल, हिमांशु ख्याली के आदि उपस्थित रहे।