Uncategorized

मंत्री जावडेकर ने कहा, यह एक प्रगतिशील बजट है

नई दिल्ली  —

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह एक प्रगतिशील बजट है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2021-22 को संसद में पेश करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है, लेकिन भारत ने कोविड के खिलाफ इस जंग को जीता लिया है। इसके साथ ही भारत गरीबी के खिलाफ जारी अपनी जंग और देश की समृद्धि की दिशा में प्रगतिशील तरीके से आगे बढ़ रहा है। बजट के अंतर्गत पूंजीगत व्यय में भारी वृद्धि को उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के क्षेत्र में पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि, इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।