गन्ना भुगतान को लेकर विधायक ने की अधिकारीयो के बीच समीक्षा बैठक
संदीप चौहान
—हरिद्वार —
झबरेडा विधायक देशराज कर्णवाल चमार साहब के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में किसानों के गन्ना बकाया भुगतान के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा, मिल प्रबन्धक सुरेश शर्मा, पंकज गोयल, पंजाब नेशनल बैक सक्रिल हैड एस0के0 सतीजा व मैनेजर एवं सहायक गन्ना आयुक्त बैठक में उपस्थित रहे। झबरेडा विधायक ने किसानों के गन्ना भुगतान में हो रही देरी,गन्ना भुगतान के लिये टैगिंग आदेश में हो रही लापरवाही एवं अनियमित्ता पर सवाल उठाते हुए कहा की इकबालपुर मिल का पैराई सत्र 18 नवम्बर को शुरू हुआ था। जिसमें केवल 7 दिसम्बर तक ही किसानो के गन्ने का भुगतान किया गया है, और जो भुगतान 15 दिन के अन्दर हो जाना चाहिए था। वह दो माह बाद भी नही हो पाया, इसी प्रकार ढाई माह की बकाया लिब्बरहेडी मिल की ओर है, झबरेडा विधायक द्वारा मिल प्रबन्धक को सख्त नाराजगी जाहिर की और कहा की किसानो का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द किया जाये। इस पर मिल प्रबन्धन ने अपने जवाब में मिल प्रबन्धन चीनी के भाव की कमी का हवाला देते हुए विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द ही गन्ने का भुगतान करा दिया जायेगा और सहायक गन्ना आयुक्त का कहना था कि गन्ना टैगिंग आदेश का सख्ताई से अनुपालन करवाकर चीनी का भुगतान एस्क्रो एकाउन्ट के जरीये कराया जायेगा ताकि किसानो को गन्ने का भुगतान समय से सम्भव हो सके। बैक सर्किल हैड को निर्देशित किया कि सभी गन्ना भुगतान टैगिंग आदेशानुसार ऐस्क्रो एकाउन्ट के माध्यम से हो ऐसा न करने पर आदेश का उल्लघंन माना जायेगा।
विधायक देषराज कर्णवाल को अपर जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि गन्ना किसानों को भविष्य में नियमानुसार समय सीमा की अवधि के अन्दर भुगतान करवाना जिला प्रशासन का दायित्व है हम इस दायित्व को समय से पूरा करवायेगे।

