HARIDWAR

भारतीय समाज सुधार संस्था ने की गरीब की मदद

हरिद्वार,

भारतीय समाज सुधार संस्था के प्रदेश सचिव प्रदीप सैनी और जिला महासचिव स्रष्टी जेटली ने इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती मानसी को खून उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई है। इन्द्रेश हॉस्पिटल में भर्ती मानसी के आंतों का आप्रेशन कराने कराने के लिए संस्था के उक्त दोनों पदाधिकारियों ने सीएमओ से अनुरोध कर उसके उपचार कराने के लिए व्यवस्था कराई गयी थी। मानसी को ब्लड की अवश्यकता पड़ने पर संस्था के प्रदेश सचिव प्रदीप सैनी व जिला महासचिव सृष्टि जेटली नें इंर्देश में नर्सिग कर रही संस्था की सृष्टि, छाया, रिया और श्रुति को भेजकर चार यूनिट खून दिलवाकर मानसी की जान बचायी। संस्था के पदाधिकारियों ने ब्लड डोनर को धन्यवाद करते हुए मानसी के जल्द स्वास्थ्य होने की मां गंगा से कामना की। पीड़िता की माता सरोजनी ने बताया कि संस्था नें पिछले माह भी मेरी बेटी के आप्रेशन में आर्थिक मदद में काफी सहयोग किया गया था। जिसके लिए संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया है।