HARIDWAR

ज्वालापुर क्षेत्र से चाकू के साथ तीन दबाचे

हरिद्वार,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से तीन संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों ने क्षेत्र में चाकू लेकर घूमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से तीन संदिग्धों को घूमते ही दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक-एक चाकू बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शाहरूख पुत्र निसार निवासी बड़ी सड़क मौहल्ला पांवधोई ज्वालापुरए राहुल पुत्र अली निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर और रोहित पुत्र विनोद सैनी निवासी मंडावर भगवानपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।