HARIDWAR

कूड़े प्वाइंटों का नगर आयुक्त समेत अधिकारी करेगे निरीक्षणः अनिता शर्मा

हरिद्वार,

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम, हरिद्वार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महापौर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक महापौर अनिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे महापौर द्वारा निगम कर्मचारियों को समय से कूड़ा उठाने व डोर टू डोर कूड़े के संग्रहण पर ध्यान देने हेतु का निर्देशित किया गया। साथ ही घरेलू स्तर व व्यवसायिक स्थलो पर ठेले-रेडी पटरी पर कार्य करने वाले व्यक्तियो को अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जायेगा। महापौर अनिता शर्मा द्वारा निगम के अधिकारियो-कर्मचारियो की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज शहर में बड़े कूड़े के प्वाइंट समाप्त हो चुके हैं, राजा गार्डन के बाहर बड़े कूड़ा प्वाइंट पर सुंदर पार्क का निर्माण किया गया है जो सराहनीय है, आगे भी ऐसे प्वाइंटों पर पार्क आदि का निर्माण कर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा। महापौर ने कहा कि जो छोटे प्वाइंट शहर में दिन में कम ही नजर आते हैं रात्रि में घरेलू, व्यवसायिक उपभोगताओं द्वारा छुपकर कूड़ा डाला जा रहा है। इसके निस्तारण के लिए कैमरो व रात्रि में निगम की टीम की गठन कर लगाम लगाई जाएगी और 6 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को 11 बजे से कूड़े प्वाइंटों व निगम क्षेत्र का सफाई निरीक्षकों, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण किया जायेगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, मनोज कुमार, विकास कुमार, सुनीत कुमार, विकास मलिक, सुनील मलिक, अर्जुन सिंह, धीरेन्द्र सेमवाल मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी देवेश गौतम उपस्थित रहे।