फ्री बिजली की मांग को किसानों ने दिया धरना
हरिद्वार
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने बुधवार को यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में बिजली फ्री करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि जनपद में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें काफी हद तक बर्बाद होने से किसानों की कमर टूट गई है। सरकार तहसील स्तर से फसलों का सर्वे कराकर किसानों को जल्द उचित मुआवजा जारी करे, ताकि आने वाली फसल कि वह तैयारी कर सकें। संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सरदार सुब्बा सिंह ढिल्लों ने कहा कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य दिया जाता रहा है। अब उनको यूपी की तर्ज पर ही किसानों को खेती करने के लिए बिजली मुफ्त दी जाए। अन्यथा की स्थिति में किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान विक्रम पाल सिंह, वेदपाल सिंह, सरदार जयपाल जोगिंदर सिंह चीमा, कालूराम, अरविंद सिंह, इंदरजीत सिंह, बाबूराम, संजय चौधरी, सुनील कुमार, भगत सिंह, गुरविंदर सिंह जजपाल सिंह, बलबीर सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद थे।

