श्रम कानून को लेकर ज्ञापन सौंपा
हरिद्वार
महानगर युवक इंटक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लेबर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को युवक इंटक महानगर अध्यक्ष मोनिका धवन के नेतृत्व में श्रम कानून का विरोध किया। मोनिका ने कहा कि कानून में सरकार द्वारा हर दिन आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम करने के प्रावधान किया जा रहा है। इस कारण श्रमिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ेगा। ज्ञापन के दौरान प्रदेश महामंत्री राजेश रस्तोगी, मंजू रानी, लक्ष्मी मिश्रा, विनोद, पूजा अरोड़ा, ओम कुमारी, मीणा, सत्यनारायण शर्मा, अनुराग चौधरी आदि उपस्थित रहे।

