कनखल क्षेत्र से दो चरस तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार
कनखल पुलिस बुधवार शाम को गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्र से दो चरस तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल एसओ नरेश राठौर ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर मातृसदन पुल के पास और प्राथमिक विद्यालय मिस्सरपुर के पास से दो चरस तस्करों को दबोचा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शिवम पुत्र सुरेश निवासी चौथाई मौहल्ला जगजीतपुर कनखलए जिसके पास से 160 ग्राम चरस और ऋषिपाल पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम मिस्सरपुर कनखलए जिसके पास से 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

