प्रदेश व्यापार मण्डल ने स्वामी यतिश्वरानंद को सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मण्डल प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल पॉड टैक्सी के रूट को बदल कर गंगा किनारे-किनारे ले जाने के के सम्बंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सम्बोधित एक ज्ञापन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद को सौंपा। इस दौरान स्वामी यतिश्वरानदं ने कहा कि फैसला जनहित मे ही लिया जाएगा और ये जनभावना को मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा। पॉड टैक्सी हरिद्वार मे पर्यटन बढ़ाने में एक बड़ा सफल कार्य होगा। मुख्यमंत्री हरिद्वार व प्रदेश के विकास के लिए दिन रात कार्य करते हैं और जनभावनाओं के अनुरूप ही फैसला लेते हैं। व्यापारियों ने पॉड टैक्सी रूट को ले कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया है ये माँग मुख्यमंत्री तक पहुँचाई जाएगी और इसमे सभी पहलुओ पर विचार करते हुए हरिद्रार के विकास व्यापारी व यात्री को ध्यान मे रखते हुए जो भी उत्तम होगा, उसको ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के किसी भी वर्ग को दरकिनार कर के कोई फैसला नहीं लेती है जो भी निर्णय लिया जाता है वो उत्तराखण्ड के विकास को दृष्टि मे रखते हुए ही लिया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी कहा कि पॉड टैक्सी पर जनभावनाओं व व्यापारी हितो को ध्यान में रख कर सरकार को फैसला लेना चाहिए। पॉड टैक्सी का हम सभी स्वागत करते हैं और वास्तव मे यह हमारे शहर के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दी हुई सौगात है पर हरिद्वार के बाजार बहुत ही संकरे हैं। कुंभ व कांवड़ जैसे बड़े अनेक आयोजन यहाँ होते हैं ऐसे में यदि पॉड टैक्सी का रूट शहर के बीच से निकाला गया, तो भविष्य मे परेशानी आ सकती है। इसलिए इसको गंगा किनारे-किनारे लेकर जाना चाहिए जिससे आकर्षण भी ज्यादा रहेगा और व्यापारी का व्यापार भी प्रभावित होने से बच जाएगा। प्रदेश व्यापार मण्डल ने ही पहले दिन से रूट बदलने की माँग उठाई है और आगे व्यापारी हित मे हर लड़ाई लड़ी जाएगी। ज्ञापन देने वालो में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक सुदीश श्रोत्रीय, जिला महामंत्री संगीता बंसल, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा, शहर महामंत्री हरविंदर सिंह, अनिल तेश्वर, दीपक, आशीष पंवार, भीमगोड़ा अध्यक्ष मनीष चौटाला, स्नेहलता चौहान, महामंत्री गौरव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष विशाल गुलाटी व पुष्पेंद्र गुप्ता आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

