सट्टे की खाईबाड़ी में युवक गिरफ्तार
रुडक़ी।
सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा बुधवार रात सिपाही गंगा सिंह, अनूप शर्मा के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने सत्संग भवन के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे कुन्हारी गांव के इमरान पुत्र हनीफ को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस को 2450 रुपये, सट्टा पर्चियां, पेन आदि बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

