HARIDWARUTTARAKHAND

हवन के साथ शुरू हुआ नया सत्र

हरिद्वार

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर में हवन पूजन के साथ नया सत्र शुरू हुआ। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल एवं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमल सिंह रावत और दोनों विद्यालयों के आचार्य परिवार ने सामूहिक रूप भाग लिया। दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ने नए सत्र के प्रारंभ होने पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हवन पवित्रता स्वच्छता व सुगंधी का प्रतीक है हवन से हमारे अंदर समर्पण की भावना जागृत होती है। हवन मन की दिशा और दशा को बदलने का काम भी करता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रवीण कुमार ने किया।