हरिद्वार
कनखल पुलिस ने भैरव मन्दिर अपार्टमेंट कनखल से चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल एसओ नरेश राठौर ने बताया कि संजय सैनी पुत्र स्व. चन्द्रमोहन सैनी ने तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसने 17 मार्च की शाम को भैरव मन्दिर अपार्टमेंट कनखल में अपनी बाइक को पार्क किया था। जिसको अज्ञात द्वारा चोरी कर ले गया। जिसकी काफी तलाश करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोरी की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना बंजरीवाला बैरागी कैम्प कनखल से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अमन पुत्र प्रेमचन्द निवासी मौहल्ला सगरावाला जगजीतपुर कनखल बताते हुए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

