CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

पुलिस पर नजर रखने के लिए देता था तीन सौ रुपये प्रतिदिन

हरिद्वार

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को सूचना पर गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि स्मैक तस्कर इतना शातिर है कि पुलिस से बचने के लिए पुलिस पर पैनी नजर रखने के लिए रिक्शा चालकों समेत कई लोगों को तीन सौ रूपये प्रतिदिन देता था। तस्कर से बरामद की गयी स्मैक की कीमत बाजार में ढाई लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने स्मैक तस्कर से 25.10 ग्राम अवैध स्मैक व इलैक्ट्रिक तराजू बरामद किया है। जिसकी कीमत बाजार में करीब ढाई लाख बतायी जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी रावली महदूद सिडकुल बताया है। पुलिस के मुताबिक स्मैक तस्कर पंकज अपने साथियों के साथ मिलकर जेकेटी बॉर्डरए कृपाल नगर एवं रामधाम के इलाकों में सक्रिय रूप से नशे की तस्करी कर रहा था। स्मैक तस्कर इतना शातिर हैं कि उसने पुलिस से बचने के लिए पुलिस की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए जेकेटी बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों एवं रिक्शा चालकों को पुलिस की सूचना देने पर तीन सौ रूपये प्रतिदिन देता था। जिस कारण पुलिस को चकमा देने में शातिर स्मैक तस्कर कामयाब हो रहा था। पुलिस लगातार शातिर स्मैक तस्कर की टोह में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने अहम सूचना पर शातिर स्मैक तस्कर को रंगेहाथों भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्मैक तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।