छात्र विकास सिंह ने यूजीसी नेट परीक्षा में 99.79 परसेंटाइल के साथ देश में 93वीं रैंक प्राप्त की
देहरादून (ईएमएस)। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र विकास सिंह ने यूजीसी नेट परीक्षा में 99.79 परसेंटाइल के साथ देश में 93 रैंक के साथ जेआरएफ प्राप्त किया है जिससे विकास सिंह ने राज्य के साथ ही साथ कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। यहां इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. रवि शरण दीक्षित ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र विकास ने 2022 में डीएवी कॉलेज से परास्नातक डिग्री इतिहास विषय में पास की थी। उन्होंने बताया कि विकास की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर कमांद तथा माध्यमिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल से हुई है। उन्होंने बताया कि विकास स्नातक में विज्ञान विषय के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, परिजनों और साथियों को दिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन तथा इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. रवि शरण दीक्षित ने विकास को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

