dehradun

विकासनगर मे फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन

देहरादून

कैनन एवं देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी द्वारा एक फोटोग्राफी वर्कशॉप विकासनगर मे आयोजित गयी, जिसमें विकासनगर के 30 से अधिक फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर कैनन के अमित शर्मा द्वारा कैमरांे की नई रेंज व तकनीक की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पृथ्वी चौहान ने कहा कि विकासनगर मे पहली बार कोई वर्कशॉप हुई है जिसके लिए सभी फोटोग्राफर्स ने कैनन कम्पनी व देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसायटी का अति आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने इस क्षेत्र मे वर्कशॉप आयोजित की। इस अवसर पर सोसाइटी के संयोजक मनीष शर्मा ने बताया कि विकासनगर के फोटोग्राफर्स भी अच्छा काम कर रहे हैंजिसके लिए उनको और भी एक्सपर्ट बनाने के लिए ऐसी वर्कशॉप जरूरी है। हमारा सौभाग्य है कि हम कंपनी के सहयोगी बनते हैं। इस अवसर पर फोटोग्राफर्स मौजूद रहे।