UTTARAKHAND

महिला ने फांसी लगा आत्महत्या की

रुड़की

अमर जवान चौक के पास सड़क पर लगभग तीन माह पूर्व नीचे टंकी के पाइप से पानी का रिसाव हो रहा था। समस्या के निदान के लिए जल निगम ने सड़क पर खुदाई कर समस्या को ठीक किया लेकिन सड़क छोड़ दिया। लोगों का कहना है कि जल निगम ने टंकी के रिसाव को दो बार गड्ढा खोदकर पानी रिसाव की समस्या को तो ठीक कर दिया परंतु सड़क पर एक गड्ढा छोड़ दिया। जिस गड्ढे में बरसात होते ही पानी भर जाता है और मेन चौक होने से वाहनों का काफी आना जाना रहता है। कुछ छोटे वाहन चालक तो गड्ढे में भी गिर चुके हैं। जल निगम अधिशासी अभियंता मदन सैनी ने कहा कि मौके का निरीक्षण कर समस्या का निदान कराया जाएगा।