SPORTS

बांग्लादेश टीम को असफलता का डर निकालना होगा रू शाकिब

ढाका

श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कहा है कि हमारी टीम की मानसिकता ठीक नहीं है। हमें उसमें बदलाव लाना होगा। शाकिब के अनुसार हम विफलता से डरने लगे हैं। इसके लिए हमें मानसिकता में सुधार लाना ही होगा। मुझे लगता है हम असफलता से डरने लगे हैं।श्। शाकिब ने कहा, श्हमारी टीम की फिटनेस बहुत अच्छी है। हम काफी समय मैदान पर बिताने के आदी हैं। हमने इस सीरीज में 400 (408) ओवरों की फील्डिंग की है। लिटन ने 400 ओवर कीपिंग की और 141 रन बनाए। मुश्फफिकिर ने पहली पारी में 175 रन बनाए। हम शारीरिक रूप से मजबूत हैं पर मानसिक तौर पर नहीं।
हमने दबाव का ठीक से सामना नहीं किया। हम दूसरी पारी में खराब खेल रहे हैं। हमारे आज इसे बदलने का अवसर था पर हमने इसे खो दिया है।श् शाकिब ने कहा कि नजमुल हुसैन शांतो के रन आउट से साफ जाहिर हो गया था कि बल्लेबाज शांत मन से नहीं खेल रहे थे जबकि टेस्ट में इस प्रकार रन आउट होना सही नहीं कहा जा सकता। दबाव के क्षणों में हमें ठंडे दिमाग से काम लेना पड़ता है। ऐसे में तनाव और डर होता ही है पर यही टेस्ट क्रिकेट का रोमांच है। हम सबने पहले भी ऐसे अवसर देखे हैं। बहुत जरूरी है कि आप याद रखें कि आपको ऐसे में सफलता कैसे प्राप्त हुई है।
टेस्ट के चौथे दिन शाकिब ने अपनी 19वीं पारी में पांच विकेट लेने के बाद कहा कि मैं वैसे अपनी गेंदबाजी पर हमेशा विश्वास करता हूं। शायद मैंने अपना आत्म विश्वास सिर्फ एक या दो बार खोया है। वहीं टीम के कप्तान
मोमिनुल हक का इस साल का औसत केवल 16.20 का है। बतौर कप्तान भी यह औसत 31.44 का ही है पर शाकिब ने कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक कठिन समय है पर उनका समर्थन करना जरूरी है।