HARIDWAR

1.17 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशटर समेत दो सगे भाई गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने 1.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पथरी से स्मैक लेकर आए थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस गश्त पर थी। दरोगा जयवीर रावत, कांस्टेबल अमित कटहरा बाजार टिंचरी चौक से होते हुए मोहल्ला लोधामंडी में बालाजी मेडिकल स्टोर के पास अन्दर गली में पहुंचे तो तीन व्यक्ति गली में खड़े मिले। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तीनों नशे में थे। तलाशी लेने पर उनकी जेब से स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पंकज उर्फ प्रिंस, भानु पुत्र सुभाष कुमार निवासी लोधामंडी ज्वालापुर और अमित उर्फ आशी अरोड़ा पुत्र अनिल अरोड़ा निवासी लोधामंडी बताया। आरोपी अमित इससे पूर्व में भी चार बार एनडीपीएस मामले में ज्वालापुर से जेल जा चुका है। उसकी ज्वालापुर से हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। आरोपी पंकज एनडीपीएस के एक मुकदमे में ज्वालापुर से पहले जेल जा चुका है।