दुकान से इलैक्ट्रॉनिक तराजू चोरी करके भागता चोर दबोचा
हरिद्वार
यस आटा चक्की एवं डेविनल स्टेट नाम की दुकान से इलैक्ट्रॉनिक तराजू चोरी करते भाग रहे बाइक सवार चोर को लोगों ने घेर कर दबोच लिया। जिसकी जमकर खातिरदारी करते हुए पुलिस के सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि बीती शाम को बाइक सवार सुभाष नगर स्थित यस आटा चक्की एवं डेविनल स्टेट के नाम की दुकान पर रखा इलैक्ट्रॉनिक तराजू उठाकर भाग निकला। लोगों के देखने पर शोर मचा दिया। जिसपर आसपास के दुकानदारों ने भागते बाइक सवार चोर को घेर कर दबोच लिया। जिसके पास से लोगों ने आरोपी के पास से चोरी किया गया इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर लिया। व्यापारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए चोर को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान बाइक सवार आरोपी ने अपना नाम सुखविंदर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी वीना एनक्लेव टिहरी विस्थापित कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी किया गया इलैक्ट्रोनिक तराजू बरामद करते हुए बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने दुकान स्वामी प्रतीक गुप्ता पुत्र स्वर्गीय यशपाल गुप्ता निवासी 165 शेखपुरा थाना कनखल हरिद्वार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

