बहादरबाद क्षेत्र से बाइक सवार स्मैक तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार
बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान गुरूवार की रात को बाइक सवार एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती रात को क्षेत्र में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कोर कॉलेज के पास एक बाइक सवार पुलिस के गश्ती दल को देख कर बाइक घुमा कर भागने की कौशिश करने लगा। जिस पर पुलिस को उसपर शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 4ण्88 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान स्मैक तस्कर ने अपना नाम इकराम पुत्र अकबर निवासी ग्राम भारापुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद की गई बाइक को सीज करते हुए उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

