HARIDWARUTTARAKHAND

लघु, मध्यम, मझोले समाचार पत्र-पत्रिकाओं को विज्ञापन देने की मांग

हरिद्वार

उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने उत्तराखण्ड के लघु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिकाओं को बड़े दैनिक समाचार पत्रों की भांति चारधाम यात्रा का रंगीन विज्ञापन दिये जाने की मांग की है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने सूचना एवं लोक सपंर्क विभाग के महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि हाल में ही सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा दस दैनिक अखबारों को चार धाम यात्रा संबंधी रंगीन विज्ञापन जारी किये गये हैं। जबकि अन्य राज्य के क्षेत्रीय लघु, मझोले और मध्यम श्रेणी के सामचार पत्र-पत्रिकाओं को विज्ञापन से वंचित किया गया है। उन्होंने कहा है कि छोटे समाचार पत्र-पत्रिकाओं की इस उपेक्षा से राज्यभर के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इस संबंध में महानिदेशक सूचना का ध्यानाकर्षण करते हुए अनुरोध किया है कि लघु, मझोले एवं मध्यम श्रेणी के समाचार पत्रों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें भी अन्य दैनिकों की भांति विज्ञापन जारी करने का कष्ट करें। उनके द्वारा इस संबंध में पत्र की प्रति मुख्यमंत्री को भी भेजी गयी है।