लूट का आरोपी दबोचा
हरिद्वार
ज्वालापुर पुलिस ने कुंडल एवं मोबाइल फोन लूटने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जनवरी में सुभाषनगर में एक ढाबे में खाना खा रहे युवक से मारपीट करते हुए कुंडल, मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। बताया कि पीड़ित संदीप धीमान पुत्र अंबा प्रसाद निवासी लाटो वाली कनखल की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी रोहित कुमार उर्फ पौधा पुत्र बालकिशन निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में फरार चल रहे मुकेश पुत्र रेबाधर जोशी निवासी सुभाष नगर निकट साईं मंदिर को पुलिस टीम ने दबोच लिया, जिसके कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

