HARIDWAR

किसानों ने लगाया विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप

 

रुड़की। तांशीपुर गांव के किसानों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि रजवाहे के ऊपर बनाए गए पुल के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की गई है। पुल को 21 फुट चौड़ा बनाने की बात कही गई थी। विभागीय अधिकारियों ने पुल की चौड़ाई मात्र 13 फुट रखी है। इसकी वजह से किसानों को पुल के ऊपर से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में विभागीय अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की जांच की जाए। पुल की चौड़ाई कम करने का कारण भी लोगों को बताया जाए। उनका आरोप है कि इसमें भ्रष्टाचार किया गया है।