HARIDWAR

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

रुड़की। शनिवार देर रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को बंदाखेड़ी जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक युवक संदिग्ध सामान ले जाते हुए दिखाई दिया। तलाशी ली तो उसके पास से 48 अवैध देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम नितिन कुमार निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर बताया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।