HARIDWAR

कलियर में उमड़ी जायरीनों की भीड़ से जाम

 

रुड़की। ईद के बाद कलियर में जायरीनों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब समेत अन्य दरगाहों में जायरीनों की भारी भीड़ रही। इस कारण पीपल चौक, दोनों गंगनहरों के बीच सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को देश के कोने-कोने से जायरीन कलियर आए हैं। ईद का त्योहार सकुशल संपन्न होने के बाद दरगाह में जियारत के लिए जायरीनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। ईद और रविवार की छुट्टी होने पर दूर दराज से जायरीन भी पहुंच रहे हैं। जायरीनों की भारी भीड़ होने के चलते कलियर पीपल चौक, दोनों गंगनहरो के पुलों पर, धनौरी रोड, रुड़की रोड, सोहलपुर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।