HARIDWAR

मेला अस्पताल में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा बहाल

 

हरिद्वार। मेला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना के दोनों मरीजों को मंगलवार को छुटटी दे गयी। मेला अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड में फॉगिंग कर चार घंटे बाद से मेला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरु कर दी। सीएमएस डॉ.राजेश गुप्ता ने बताया कि कोविड मरीज नहीं आने तक इमरजेंसी सेवाएं एवं सामान्य बीमार मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाएगा। कोविड मरीज के मेला अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में भर्ती हो जाने से अस्पताल में चलने वाली इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा बंद कर दी गयी थी। सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताय कि मंगलवार शाम की पाली से इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गयी हैं।

हरिद्वार जिले में कोरोना के चार नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। कुल 14 लोगों की कोरोना जांच के दौरान चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव आए मरीज रुड़की, लक्सर, शिवालिक नगर और ज्वालापुर के हैं। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मास्क पहने। उन्होंने आमजन से कहा है कि आवश्यक होने पर ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाएं। मास्क का प्रयोग अवश्य करें